अनिल अंबानी का ईडी क्या करेगी?

Categorized as राजनीति

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे भाई और एक समय सरकार के चहेते कारोबारी रहे अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लेकिन इतनी मुश्किलें बढ़ने के बाद यह भी सवाल है कि उनको इतनी राहतें क्यों मिल रही हैं? उनके खिलाफ जितने मामले आए हैं या जितने आरोप लगे हैं और जिस तरह की कार्रवाई की खबरें आ रही हैं उसे देखते हुए उनकी गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। ऐसे मामलों में आमतौर पर केंद्रीय एजेंसियां गिरफ्तारी पहले करती हैं और बाकी कार्रवाई उसके बाद होती है। लेकिन यहां सारी कार्रवाई हो रही है, गिरफ्तारी छोड़ कर।

खबर है कि ईडी ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के तीन हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। इससे पहले खबर आई थी कि उनके बेटे जय अनमोल के ऊपर भी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। उससे पहले खबर आई थी कि देश के दो बड़े बैंकों ने अनिल अंबानी की कंपनी के अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया है। उनके ऊपर 17 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। लेकिन उनसे टुकड़ों टुकड़ों में पूछताछ हो रही है। तभी सवाल है कि आगे क्या होगा? इसी तरह मंथर गति से मामला चलता रहेगा या सचमुच कोई कार्रवाई होगी? क्या किसी खास अवसर का इंतजार किया जा रहा है?


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo