वायनाड भूस्खलन: पांच लापता लोगों की तलाश जारी

Categorized as समाचार

केरल के पर्वतीय जिले वायनाड में सुरंग मार्ग निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में एक दिन पहले तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य लापता हो गए थे।  घटना के बाद से लापता पांच लोगों कल तलाश के लिए व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है।  पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

वायनाड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवमनोहर ने पत्रकारों को बताया कि भूस्खलन के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खोजी कुत्तों, अग्निशमन दल के जवानों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को तैनात किया गया है और तलाशी अभियान के लिए इलाके को चार क्षेत्र में बांटा गया है। 

उन्होंने कहा कि नदी के बहाव की दिशा में पड़ने वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और चूरलमाला की ओर जाने वाली सड़क को साफ कर दिया गया है। 

अधिकारी ने कहा कि घटना वाली जगह से अभी बहुत सारा मलबा हटाना बाकी है और यह काम तभी हो पाएगा जब तलाशी अभियान पूरा हो जाएगा। 

Also Read : जोकोविच मैराथन मुकाबला जीतकर विंबलडन के सेमीफाइनल में

राज्य सरकार ने एक दिन पहले कहा था कि यह ‘‘मानव निर्मित आपदा’’ है क्योंकि जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के मंत्री पी.के. बशीर के निर्देशों के बावजूद निर्माण स्थल पर जमा मलबा नहीं हटाया गया था। 

निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) ने इस बात का खंडन किया और दावा किया कि भूस्खलन निर्माण स्थल से काफी ऊपर हुआ था। 

उन्होंने कहा कि यह घटना कंपनी को निर्माण के लिए दी गई जमीन पर नहीं हुई और वहां जमा मलबा इस आपदा का कारण नहीं था। 

जब पत्रकारों ने वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी.आर. से कंपनी के जीएम के इस दावे के बारे में पूछा कि उनकी कोई गलती नहीं थी, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

इस बीच, बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि भले ही भूस्खलन निर्माण स्थल के ऊपर हुआ था, लेकिन उस इलाके में जमा मलबे के कारण कीचड़ के बहाव की तीव्रता बढ़ गई। 

उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही बारिश से खोज और बचाव कार्यों में रुकावट आ रही है। 

इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वे सभी प्रवासी मजदूर थे।  इनमें मध्य प्रदेश के ऑपरेटर चंद्रभान, बिहार के सिविल फोरमैन विकास कुमार और झारखंड के मजदूर अनमोल शामिल हैं। 

मंगलवार रात तक हादसे में घायल हुए सात लोगों का मेप्पाडी स्थित डब्ल्यूआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था।  सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन बुधवार को इलाके का दौरा करेंगे। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo