कौशांबी में एलपीजी टैंकर में आग लगने से मृतको की संख्या बढ़कर पांच हुई, दो और टोल कर्मियों की मौत

Categorized as समाचार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज टोल प्लाजा पर पिछले हफ्ते एलपीजी टैंकर में लगी आग में दो टोल कर्मियों की इलाज के दौरान मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोखराज टोल प्लाजा प्रबंधक अनूप कुमार पांडे ने बताया कि रायबरेली निवासी हीरामणि सिंह (29) और मध्य प्रदेश के सीधी निवासी कृष्ण पाल मौर्य (23) की बृहस्पतिवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई।

दुर्घटना 26 जून को सुबह सात बजे के आसपास हुई जब एक एलपीजी टैंकर कोखराज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत कोखराज टोल प्लाजा पर एक दीवार से टकरा गया, जिससे बड़े पैमाने पर गैस रिसाव हुआ और उसके बाद विनाशकारी आग लग गई, जिससे टोल प्लाजा जलकर राख हो गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि गैस से भरा टैंकर टोल प्लाजा के पास पहुंचा और वह वहां से निकल पाता, उससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और सफेद धुआं तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गया।

Also Read : राम मंदिर चंदा विवाद : उद्धव ने पांच जुलाई से महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा’ आंदोलन की घोषणा की

इस दौरान अन्य वाहन दोनों दिशाओं में टोल बैरियर से गुजर रहे थे, तो अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिसने कुछ ही क्षणों में टैंकर और आसपास के टोल बूथों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे वाले दिन टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोल कर्मचारी आलोक सिंह (26) की मौत हो गई। दुबे की वाहन के केबिन के अंदर जलकर मौत हो गई, जबकि आलोक ने एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में झुलसे प्रयागराज के हंडिया निवासी राहगीर अनिल कुमार (29) की भी एक जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पांडे ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में से केवल अतुल मिश्रा नामक व्यक्ति जीवित बचा है जिसका रीवा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आग से टोल कर्मचारियों की 16 मोटरसाइकिलें और दो कारें भी नष्ट हो गईं और टोल प्लाजा के बुनियादी ढांचे के जल जाने से 3-4 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ।

टोल प्लाजा के अधिकारियों ने दावा किया कि मृतकों के परिवारों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से वित्तीय मुआवजे का कोई आश्वासन नहीं मिला है, और प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनसे मिलने नहीं आया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo