पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

Categorized as समाचार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से रवाना हुई थी और उसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंचने के बाद यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के मीडिया एवं राजनीतिक मामलों के सहयोगी शाहिद रिंद ने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

Also Read : कौशांबी में एलपीजी टैंकर में आग लगने से मृतको की संख्या बढ़कर पांच हुई, दो और टोल कर्मियों की मौत

उन्होंने कहा दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया करा रहे हैं।’’बचाव दल ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार, हादसे के समय बस में 48 लोग सवार थे।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने बताया कि क्वेटा से रवाना होते समय बस में 36 लोग सवार थे जबकि अन्य यात्री रास्ते में उसमें चढ़े थे। शेरानी जिले के उपायुक्त वली खान काकर ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

दुर्गम भूभाग, खराब मौसम, यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन, सड़कों एवं वाहनों की खराब स्थिति और अप्रशिक्षित चालकों जैसे कारकों की वजह से खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है।

देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के लिए हरसंभव मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा इस दुखद हादसे से प्रभावित परिवारों के दुख में पूरा देश उनके साथ है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo