खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे मोज्तबा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। बताया गया है कि सुरक्षा कारणों से मोज्तबा सामने नहीं आएंगे। उनकी सुरक्षा टीम को लग रहा है कि इजराइल की ओर से उनको निशाना बना कर हमला किया जा सकता है। मोज्तबा खामेनेई के एक करीबी की ओर से यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार चार जुलाई को शुरू होगा, जो कई दिन तक चलेगा। इसमें डेढ़ से दो करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उनको नौ जुलाई को मशहद शहर में दफनाया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल होंगे।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के लोगों से अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत अंत नहीं, बल्कि ईरान के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। ईरानी मीडिया के मुताबिक पेजेशकियान ने गुरुवार को जारी संदेश में कहा कि खामेनेई की मौत ने साबित किया है कि ईरान की व्यवस्था आस्था, आदर्शों और देश की जनता की मजबूत इच्छाशक्ति पर टिकी हुई है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने भी देश के लोगों खामेनेई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo