राम मंदिर के ट्रस्टियों से पूछताछ

Categorized as समाचार

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी करने के मामले की जांच के लिए बनी विशेष जांच टीम यानी एसआईआटी को अंतिम रिपोर्ट देने के लिए 15 दिन का और समय दिए जाने के बाद उसने जांच तेज कर दी है। एसआईटी की टीम फिर से अयोध्या पहुंची और ट्रस्टियों से पूछताछ की। विवादों में घिरे ट्रस्टी अनिल मिश्रा से गुरुवार को एक बंद कमरे में पूछताछ की गई।

अनिल मिश्रा से पूछताछ के समय आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को कमरे के बाहर बैठाया गया था। एसआईटी को बाद में उनसे पूछताछ करनी थी। इससे पहले रविवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से करीब तीन घंटे पूछताछ हुई थी। अब उनके बयानों का मिलान करने और आरोपियों लवकुश मिश्रा व अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि एसआईटी ने 15 से 20 जून तक मामले की जांच की थी और अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। दूसरी ओर पुलिस ने जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। उसके घर से राम मंदिर का संदूक, 20 लाख रुपए नकद, 11 सौ से ज्यादा डॉलर और गहने मिले थे। अविनाश मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम करता था। इस बीच खबर है कि प्रशासन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ऐसे मकानों की पहचान की है, जहां नियमों का उल्लंघन हुआ है। लवकुश मिश्रा के शहादतगंज स्थित मकान और अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान पर कार्रवाई हो सकती है।

एसआईटी और अयोध्या पुलिस की जांच के बीच आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने पहली बार गोपाल राव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘सारी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते’। वे मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। इस बीच अयोध्या के वकील सड़क पर उतर कर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर एफआईआर की मांग कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo