ज़ुबान पर ना जाइए!

Categorized as समाचार

अमेरिका के हालिया व्यवहार को ध्यान में रखें, तो ट्रंप का यह कहना कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, हमला होने पर अमेरिका भारत की मदद के लिए खड़ा होगा, मज़ाक जैसा महसूस हुआ है!

नरेंद्र मोदी से डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी युद्ध मंत्रालय ने अपने इंडो-पैसिफिक कमांड के नाम से ‘इंडो’ शब्द हटा दिया। अब उसे यूएस पैसिफिक कमांड के पुराने नाम से जाना जाएगा। 2018 में ट्रंप-1 प्रशासन ने जब इंडो-पैसिफिक नाम रखा, तब तत्कालीन अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा था- ‘हमें हिंद महासागर, भारतीय उपमहाद्वीप, और निश्चित रूप से खुद भारत के बढ़ रहे महत्त्व को समझने की जरूरत है। इसलिए मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं नाम यथार्थ को प्रतिबिंबित करे।’

ट्रंप-2 प्रशासन की निगाह में वो “यथार्थ” बदल गया है- यह उसके नए राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेज से जाहिर हो गया था, जिसमें भारत का उल्लेख संदर्भवश हुआ। ट्रंप के व्यवहार और उनके प्रशासन के कदमों का सार भी यही है कि उनकी रणनीतिक सोच में भारत की पहले जैसी अहमियत नहीं रही। आठ साल पहले चीन को घेरना और उसका उदय रोकना अमेरिका की प्राथमिकता बनी थी। ट्रंप-2 प्रशासन का आकलन है कि चीन महाशक्ति बन चुका है और अब चुनौती उसके साथ तालमेल बनाकर टकराव टालने की है। इसीलिए अपनी बीजिंग यात्रा के दौरान ट्रंप ‘रणनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने वाले रचनात्मक संबंध’ के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रस्ताव पर सहमत हो गए।

चीन के राष्ट्रपति से अपनी मुलाकात को उन्होंने जी-2 कहना शुरू किया है। जी-7 शिखर बैठक के मौके पर फ्रांस के एवियन में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोदी की मौजूदगी में उन्होंने सितंबर में तय “जी-2 बैठक” का जिक्र किया। तो यह साफ है कि अमेरिकी रणनीति में भारत का महत्त्व चीन को घेरने की उसकी प्राथमिकता के तहत बढ़ा था। अब चूंकि प्राथमिकता बदल गई है, तो क्वॉड जैसे समूह या इंडो-पैसिफिक जैसे फ़ौरी जरूरत के हिसाब से अपनाए गए नाम उसके लिए अप्रासंगिक हो गए हैँ। अब उसकी प्राथमिकता है भारत से अधिकतम कीमत वसूलना। ऐसे में मोदी से मुलाकात के दौरान ट्रंप का प्रधानमंत्री को “सबसे खूबसूरत व्यक्ति” और “कातिलाना शख्स” कहना या यह कहना कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं, हमला होने पर अमेरिका भारत की मदद के लिए खड़ा होगा, मज़ाक के जैसा महसूस हुआ है!


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo