चढ़ावा चोरी में अभी तक एफआईआर नहीं

Categorized as समाचार

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के सिलसिले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बरामद हुई है। पुलिस को इस सिलसिले में तीन औपचारिक शिकायत भी मिली है लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘भगवान की एफआईआर बड़ी होगी। हम आप जो कानून वाली एफआईआर करवाते हैं, उसका क्या करोगे’? इससे पहले चढ़ावा चोरी के मामले में मंगलवार को पुलिस के पास तीन शिकायतें पहुंची हैं। एक शिकायत धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे ने की। दूसरी शिकायत उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने और तीसरी शिकायत करणी सेना ने की है। फिर भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

बहरहाल, इस मामले की जांच के लिए बनी विशेष जांच टीम यानी एसआईटी मंगलवार को सुबह 11 बजे मंदिर पहुंची। तीन सदस्यों की टीम के साथ अयोध्या के कलेक्टर शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी थे। जांच टीम ने मंगलवार को भी ट्रस्ट के संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ की। एसआईटी ने इससे पहले सोमवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को बुलाकर उनसे सवाल जवाब किए थे।

गौरतलब है कि चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के ऊपर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि टिन्नू के घर से तीन दिन पहले यानी शनिवार को सोना मिला। हालांकि सोना कितना है, यह जानकारी नहीं दी गई है। जानकार सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट की टीम पुलिस के साथ उसके घर पहुंची थी। ट्रस्ट की जांच टीम ने गोपनीय तरीके से यह कार्रवाई की। इस मामले में ट्रस्ट और पुलिस के किसी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया।

राशंकर यादव उर्फ टिन्नू को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बेहद करीबी माना जाता है। ट्रस्ट में वह काफी पावरफुल हैं। सुरक्षा से लेकर चढ़ावे का पैसा बैंक में जमा कराने तक कई काम वह देखता है। इस बीच खबर है कि मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के रिश्ते में भतीजे लगने वाले सोमेश आनंद भी शक के घेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोमेश आनंद ने एक साल में 50 से ज्यादा यात्राएं की हैं। इनमें कर्नाटक समेत कई राज्य शामिल हैं।


Previous News Next News

More News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण

June 17, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आस्था और धर्म की राजनीति करती है, लेकिन उसके लिए सबसे अधिक महत्व धन का है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

बिहार : पूर्व विधायक अंबिका यादव का निधन

June 17, 2026

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक अंबिका यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही कैमूर जिले समेत…

होर्मुज में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, ईरान के तीन तेल टैंकरों ने अमेरिकी नाकेबंदी को किया पार

June 17, 2026

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मैरीटाइम एनालिसिस फर्म विंडवर्ड ने बताया कि मंगलवार को 14 जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे, जो इस महीने का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। जो इस महीने का अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। इस बढ़ोतरी को शिपिंग कंपनियों के बीच धीरे-धीरे लौटते…

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला

June 17, 2026

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके। हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।…

वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल

June 17, 2026

गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े…

logo