व्यापमं की जांच इंस्पेक्टर मातादीन स्टाइल में

Categorized as राजनीति

महान साहित्यकार हरिशंकर परसाई मध्य प्रदेश के ही थे। उनकी एक व्यंग्य रचना है ‘इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर’। इसमें वे बताते हैं कि कैसे इंस्पेक्टर मातादीन ने चांद पर की पुलिस को जांच के तरीके सिखाए थे। उसमें एक तरीका गवाहों को लेकर था। इंस्पेक्टर मातादीन ने चश्मदीद गवाह को परिभाषित करते हुए कहा कि चश्मदीद गवाह वह नहीं होता है, जो मौके पर मौजूद रहे, बल्कि वह होता है, जो अदालत में कहे कि वह मौके पर मौजूद थे। इसी तरह उन्होंने पुलिस को यह भी सिखाया कि पुलिस के पास हर समय गवाहों का एक स्टॉक होना चाहिए, जो पुलिस के हिसाब से अदालत में अपनी बात रखे।

इस व्यंग्यस रचना के बारे में ध्यान तब आया, जब यह खबर दिखी की मध्य प्रदेश के सबसे बड़े भर्ती घोटाले यानी व्यापमं घोटाले में जांच कुछ इसी अंदाज में हो रही है। पुलिस के पास एक व्यक्ति ऐसे है, जो इस घोटाले से जुड़े सभी 847 मामलों में गवाह है। सोचें, एक व्यक्ति 847 मामले! वैसे यह पहला मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने भी एक गवाह को करीब डेढ़ सौ मामलों में पेश किया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी नाराजगी जताई थी। बहरहाल, एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के दीपक कुशवाहा व्यापमं से जुड़े 847 मामलों में गवाह हैं। उन्होंने कई मामलों में गवाही दी। 2011 की शिक्षक की बहाली से लेकर सिपाही की बहाली और खाद्य आपूर्ति में बहाली से लेकर 2012 के प्री मेडिकल टेस्ट तक में हुई गड़बड़ियों में दीपक कुशवाहा गवाह हैं। खबर यह भी है कि यह गवाह कई बार बयान भी बदल चुका है।


Previous News Next News

More News

निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

September 18, 2026

देशभर में बहुचर्चित निठारी कांड बरी सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोली पिछले कुछ दिनों से यहां सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर चाय की दुकान चला रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि…

नाइजीरिया: हिरासत में दम घुटने से 37 अवैध सोना खनिकों की मौत

September 18, 2026

नाइजीरिया में अवैध खनन के आरोप में हिरासत में लिए गए कम से कम 37 लोगों की दम घुटने जैसी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद भड़की हिंसा और स्थानीय निवासियों के उग्र प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। बीबीसी के अनुसार नाइजीरिया के…

मेडिकल कॉलेजों में एससी आरक्षण पर मायावती ने सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी

September 18, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए अतिरिक्त आरक्षण पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में योगी सरकार से उच्चतम न्यायालय में अपील करने की मांग की है। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर…

एनएसयूआई ने डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा किया

September 18, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए मतदान के पहले चरण के पूरा होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्रों के बीच सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन का दावा किया है। संगठन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया…

तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नये नाम, नये निशान आवंटित

September 18, 2026

चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में फूट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार ममता बनर्जी धड़े को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न तथा अरूप रॉय धड़े को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और “लिफाफा” चुनाव…

logo