यूएन में अमित शाह की शिकायत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शिकायत संयुक्त राष्ट्र संघ में की है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकारी कार्यक्रमों में मुस्लिम अधिकारियों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में अमित शाह के कार्यक्रम में से मुस्लिम आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को धर्म के आधार पर बाहर रखने का आरोप लगाया है।

महुआ मोइत्रा ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अल्पसंख्यक मामलों के विशेष दूत प्रोफेसर निकोलस लेवरा को पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा है कि जुलाई और अगस्त में अमित शाह के राज्य दौरे के दौरान तीन वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रमों से हटाया गया या आने से रोका गया। महुआ के मुताबिक, दूसरे धर्मों के अधिकारियों को कार्यक्रमों में शामिल होने दिया गया।

महुआ मोइत्रा ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। मोइत्रा ने मानवाधिकारों के लिए यूएन हाई कमिश्नर कार्यालय, ओएचसीएचआर के अल्पसंख्यक मामलों के विशेष दूत को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि तीन मौकों पर वरिष्ठ मुस्लिम आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को कार्यक्रमों से बाहर किया गया। ये घटनाएं अमित शाह के जुलाई और अगस्त में पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुईं।

महुआ ने लिखा है कि इन अधिकारियों के दूसरे धर्मों के समकक्षों को कार्यक्रमों में मौजूद रहने की अनुमति दी गई। उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘इन तीनों अधिकारियों में एक बात समान है और जो बात उन्हें कार्यक्रम में रहने की अनुमति पाने वाले सहयोगियों से अलग करती है, वह उनका धर्म है’। महुआ मोइत्रा ने अपनी चिट्ठी में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर वकार रजा, पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख जावेद शमीम और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी खलील अहमद के नाम लेकर जिक्र किया है। यह संभवतः पहला मामला है, जिसमें भारत का आंतरिक मामला इस तरह से संयुक्त राष्ट्र संघ में पहुंचा है।


Previous News Next News

More News

नौसेना के अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत कार्यक्रम सीएसएल में शुरू

September 18, 2026

भारतीय नौसेना के लिए छह अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) में से पहले का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में आयोजित स्टील कटिंग समारोह के साथ औपचारिक रूप से शुरू हुआ। नौसेना के एकीकृत मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण के सहायक नियंत्रक रियर एडमिरल कपिल मेहता ने जहाज संख्या बीवाई-532 के लिए पहली…

इस बार मौका नहीं गवांएगी कांग्रेस!

September 18, 2026

पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में तो कांग्रेस पार्टी ने मौका गंवा दिया। तभी कॉकरोच जनता पार्टी को इस पर राजनीति करने का मौका मिला और आज शिक्षा के मामले में ऐसा लगता जैसे सीजेपी ने पट्टा लिखा लिया है। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मामले में भी कांग्रेस ने मौका गंवाया। उसका…

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

logo