राहुल ने सरकार गिरने की भविष्यवाणी की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक साल में केंद्र सरकार के गिर जाने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के ऊपर भारी दबाव है और वह एक साल में गिर जाएगी। कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असंतोष और नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसे मुद्दों की वजह से मोदी सरकार के ऊपर दबाव बढ़ा है।

राहुल की इस भविष्यवाणी के बाद पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ टूट पड़ी है। उनकी इस भविष्यवाणी को कांग्रेस की साजिश बताया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा तक अनेक भाजपा नेताओं ने राहुल पर हमला किया है।

फड़नवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं पीयूष गोयल ने एक लंबी पोस्ट लिख कर कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। जिसमें कांग्रेस, अन्य विपक्षी दल और टूलकिट गैंग शामिल हैं और ये लोग मिलकर भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे हैं। गोयल ने लिखा, ‘देश के लोग राहुल गांधी, विपक्ष और उस टूलकिट गैंग की असली फितरत को पूरी तरह समझते हैं, जो राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहा है। बार बार, लोगों ने इन तत्वों को करारा जवाब दिया है। भारत को आग के हवाले करने की इंडी गठबंधन की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी’।

भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल के इस बयान के लिए उन पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता समझदार है। उन्होंने कहा, ‘क्या आप भारत के लोगों को उकसाकर दंगे भड़का पाएंगे? नहीं, राहुल जी। भारत में संविधान का राज चलता है और लोकतंत्र की जीत होती है’।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo