तीसरी बार बढ़े तेल के दाम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार एक बार में झटका देने की बजाय तेल के दाम किस्तों में बढ़ा रही है। पिछले नौ दिन में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम तीसरी बार बढ़ाए हैं। सीएनजी की कीमत भी तीसरी बार बढ़ाई गई है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 99.51 रुपए पहुंच गई। अगली बढ़ोतरी में पेट्रोल के दाम की सेंचुरी पूरी हो जाएगी।

डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इसका दाम 92.49 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली व एनसीआर में सीएनजी के दाम में भी एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 81.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी। पिछले नौ दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। एक तरफ भारत में लगातार तेल की कीमतें बढ़ रही हैं तो उधर पाकिस्तान ने एक हफ्ते में दूसरी बार कीमतों में कटौती की है।

बहरहाल, इससे पहले सरकार ने 15 मई को सीएनजी के दाम दो रुपए किलो बढ़ाए थे। उसके बाद 18 मई को फिर एक रुपया दाम बढ़ाया गया और अब फिर एक रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन तीन रुपए बढ़ाए गए और उसके बाद 19 मई को दोनों की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। पिछले नौ दिन में पेट्रोल की कीमत करीब पौने पांच रुपए लीटर बढ़ चुकी है। डीजल के दाम में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है, जबकि सीएनजी चार रुपए किलो महंगी हुई है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद से तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है और बढ़ी हुई कीमत पर भी तेल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि तेल मार्केटिंग करने वाली कंपनियां हर दिन एक हजार करोड़ रुपए का घाटा उठा रही हैं। तीन बार की बढ़ोतरी के बाद भी कहा जा रहा है कि कंपनियों को हर दिन छह सौ करोड़ रुपए के करीब का घाटा हो रहा है।

ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल थे जो अब बढ़ कर एक सौ डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतें कम नहीं होती हैं और होर्मुज की खाड़ी से आपूर्ति बहाल नहीं होती है ती कीमतें और बढ़ सकती हैं। कंपनियों को पिछले ढाई महीने में बड़ा घाटा उठाना पड़ा क्योंकि पांच राज्यों में चल रहे चुनाव की वजह से कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo