पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

Categorized as समाचार

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत जारी मतदान में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया। यहां 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है। 

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।

Also Read : उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल में चंबा-कोटी रोड पर वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत

इसके अलावा, गुजरात के उमरेठ में हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.66 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के राहुरी में हो रहे उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

गुजरात के उमरेठ उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.14 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज की गई। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में 31.91 प्रतिशत मत पड़े। महाराष्ट्र के राहुरी उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 29.67 प्रतिशत तक मतदान हुआ। महाराष्ट्र के बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, 4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद नतीजों की सही जानकारी सामने आएगी।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo