उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल में चंबा-कोटी रोड पर वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत

Categorized as समाचार

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। वे हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में नैल के निकट वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घायलों की पहचान उत्तम कुमार (उम्र 30 वर्ष), पुत्र पुस्सू, निवासी ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़ और अंकित (उम्र 22 वर्ष), पुत्र आशा लाल, निवासी ग्राम नेलचामी, घनसाली के रूप में हुई है। दोनों घायलों को खाई से निकालकर तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Also Read : टीएमसी का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया : पीएम मोदी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे और घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। खाई में गिरे वाहन को निकालने और शवों को बाहर लाने का काम जारी है।

पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम, संकरी सड़कें और तेज रफ्तार अक्सर ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सतर्क ड्राइविंग, वाहन की स्थिति जांच और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया है।

टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo