यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी

Categorized as समाचार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना नतीजे देख सकते हैं। यूपीएमएसपी ने आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट घोषित किए हैं।  

यूपी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया, जो कि पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। पिछले साल 10वीं में उत्तीर्णता प्रतिशत 90.11 था। अगर 12वीं क्लास की बात करें तो इस वर्ष 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। 2025 में 12वीं में उत्तीर्णता प्रतिशत 81.15 था।

Also Read : नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा

यूपी बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए परीक्षार्थी सबसे पहले यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद छात्र अपनी कक्षा अनुसार रिजल्ट के लिए दिए गए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां रोल नंबर और सुरक्षा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थीं, जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं भी इसी तारीखों में आयोजित कराई गई थीं। यूपीएमएसपी की ओर से बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थीं। पहली शिफ्ट सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई थी। यूपी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo