बिहार : नालंदा मंदिर में मची भगदड़, सात लोगों की मौत, कई घायल

Categorized as समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मघड़ा मेले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां प्रसिद्ध माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मचने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। 

इस घटना में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि चैत्र के अंतिम मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी क्रम में मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के कारण लोग एक-दूसरे को कुचल दिए। 

Also Read : गांधीनगर में पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया था। यहां हर मंगलवार को भीड़ लगती है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव प्रारंभ कर दिया गया है। पूजा कार्य रोक दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

कहा जा रहा है कि मंदिर और मेले में लोगों की भारी भीड़ थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर मंगलवार को यहां भीड़ होती है। मंदिर में कोई लाइन में लगना नहीं चाहता, सबको लगता है कि हम पहले अंदर चले जाएं। इसी को लेकर भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोश में हैं। स्थानीय लोग इसे प्रशासन की लापरवाही के कारण घटना की बात कह रहे हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी 31 मार्च को बिहार की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा, जहां देश-विदेश के छात्रों और शिक्षाविदों की उपस्थिति रहेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo