ट्रंप-मोदी की बातचीत में मस्क शामिल नहीं थे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलीफोन पर हुई बातचीत में इलॉन मस्क शामिल नहीं थे। भारत ने मस्क के भी वार्ता में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। गौरतलब है कि अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मोदी और ट्रंप की वार्ता में मस्क भी शामिल थे। हालांकि अखबार ने रिपोर्ट में यह नहीं बताया था कि वे वार्ता में हिस्सा ले रहे थे या सिर्फ चुपचाप बातें सुन रहे थे।

बहरहाल, अमेरिकी मीडिया की खबर का भारत ने खंडन किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 24 मार्च को हुई बातचीत सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ही हुई थी। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी नहीं थी। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि, इस बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा किए और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि इलाके में शांति हो और तनाव कम हो। उन्होंने यह भी कहा कि होरमुज की खाड़ी सभी के लिए सुरक्षित और खुला रहना चाहिए।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo