वेंस और नेतन्याहू में विवाद की खबर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का भी एक बड़ा तबका है, जो ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से सहमत नहीं है। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी युद्ध विरोधी बताए जा रहे हैं। इस बीच उप राष्ट्रपति वेंस और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच विवाद की खबर है। ‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जेडी वेंस और नेतन्याहू के बीच एक टेलीफोन कॉल के दौरान तीखी बहस हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना सोमवार की है, जब नेतन्याहू और वेंस के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उसके बाद से बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस के अधिकारियों को शक है कि इजरायली सरकार में कुछ लोग वेंस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। एक इजरायली सूत्र और एक अमेरिकी सूत्र के अनुसार इस कॉल में, वेंस ने कहा कि युद्ध के बारे में नेतन्याहू की कई भविष्यवाणियां बहुत अधिक आशावादी थीं, जो सही नहीं साबित हुईं। खासकर ईरान की सत्ता को उखाड़ फेंकने का उनका दावा।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध से पहले, नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप को यह कहकर लुभाया था कि यह बहुत आसान होगा। सत्ता परिवर्तन की संभावना वास्तविकता से कहीं अधिक थी और उप राष्ट्रपति उन बयानों के बारे में नेतन्याहू से सवाल कर रहे थे। जिसके बाद वेंस को बदनाम करने की साजिशों का शक जताया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo