ईरान समझौते की भीख मांग रहा है- ट्रंप

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान ने भले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए 15 सूत्री शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया और किसी किस्म के युद्धविराम से इनकार किया है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप लगातार एक ही बात दोहरा रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौते की भीख मांग रहा है। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ईरान इस बात को कहने से डर रहा है। गौरतलब है कि ट्रंप सरकार की ओर से ईरान को 15 सूत्री प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए भेजा गया है। ईरान ने इसे एकतरफा बताते हुए खारिज कर दिया है और अपनी शर्तें रखी हैं।

ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। हालांकि कुछ खबरों में दावा किया गया है कि ईरानी अधिकारी इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान की तरफ से बातचीत करने वाले बहुत अजीब हैं। वे एक तरफ हमसे समझौते के लिए भीख मांग रहे हैं, दूसरी तरफ वे सार्वजनिक तौर पर कहते हैं कि वे सिर्फ हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं। यह गलत है’। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर होना चाहिए, क्योंकि अगर देर हो गई तो फिर वापसी का कोई रास्ता नहीं होगा, और हालात बहुत खराब हो जाएंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की ओर से किए जा रहे हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने एक सौ मिसाइलों से अमेरिका की एक बहुत मूल्यवान चीज पर हमला किया था। लेकिन सभी सौ मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया गया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कौन सी मूल्यवान चीज थी, जिस पर ईरान ने सौ मिसाइलें दागी थीं।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo