अमेरिका को ईरान की चेतावनी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। जंग शुरू होने के 25 दिन के बाद ईरान ने जीत का दावा किया है। उसने अमेरिका की ओर से किए जा रहे युद्धविराम के प्रयासों को उसकी हार करार दिया है। ईरान ने कहा कि अमेरिका अपनी हार को समझौते का नाम दे रहा है। इतना ही नहीं ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी सैनिकों और सैनिक बेड़ों की तैनाती पर उसकी नजर है। उसने अमेरिका के युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने की बात कही है और साथ ही यह भी कहा कि कर अमेरिकी पोत रेंज से बाहर चला गया है। रेंज में आएगा तो ईरान फिर हमला करेगा।

बताया जा रहा है कि ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ से मध्यस्थों की बात हो रही है। लेकिन बुधवार को खुद गालिबाफ ने कहा है कि तेहरान क्षेत्र में अमेरिका की हर गतिविधि, खासकर सैनिकों की तैनाती, पर करीब से नजर रख रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘जनरलों ने जो नुकसान किया है, उसे सैनिक ठीक नहीं कर सकते। हमारे इरादे परखने की कोशिश मत करो’।

इससे पहले ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए जा रहे बातचीत के दावे का मजाक उड़ाते हुए बुधवार कहा कि अमेरिका दरअसल खुद से ही बातचीत कर रहा है। ईरानी सेना के खातम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो में कहा, ‘आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है। आप खुद को दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास होती तो अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है’।

दूसरी ओर खबर है कि अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के एक हजार से ज्यादा सैनिकों को पश्चिम एशिया भेजा जा रहा है। ईरानी सेना की ओर से दावा किया गया है कि क्रूज मिसाइलों ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया है कि मिसाइल ने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। अमेरिका की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उधर इजराइल यह मान रहा है कि समझौता वार्ता हो रही है लेकिन हमले भी जारी रखे हुए है। उसने बुधवार को तेहरान पर बड़ा हमला किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद अब तक ईरान पर 15 हजार से ज्यादा बम गिराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह पिछले साल जून में हुए 12 दिन के संघर्ष की तुलना में चार गुना ज्यादा है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo