नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

Categorized as समाचार

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा संसद के उच्च सदन में जाने की थी, इसलिए वे नामांकन भर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

माना जा रहा है कि नीतीश की जगह भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। मौजूदा फॉर्मूले के हिसाब से भाजपा का मुख्यमंत्री और जनता दल यू की ओर से दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। नई सरकार के गठन से पहले जनता दल यू की ओर से गृह मंत्रालय की मांग रख दी गई है। गौरतलब है कि अभी भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह मंत्रालय है। इस बीच यह भी खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आठ मार्च को जनता दल यू में शामिल होंगे और उसके बाद उनकी आगे की भूमिका तय होगी। माना जा रहा है कि वे उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

बहरहाल, गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतिन नबीन और एनडीए के अन्य प्रत्याशियों रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से निवर्तमान सांसद अमरेंद्रधारी सिंह ने भी परचा दाखिल किया है। इसलिए चुनाव निर्विरोध नहीं हो पाया। अब 16 मार्च को मतदान के बाद ही विजेताओं के नाम की घोषणा होगी।

राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के नामांकन को लेकर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। गुरुवार को जब उनके नामांकन करने और अमित शाह के मौजूद रहने की खबरें आने लगीं तो सुबह से जनता दल यू के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा होने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से निशांत कुमार की पार्टी में ज्वाइनिंग टाल दी गई। वे गुरुवार को ही पार्टी ज्वाइन करने वाले थे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में भी तोड़ फोड़ कर दी।

नीतीश कुमार के नामांकन के बाद के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया’। शाह ने कहा, ‘उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो, जो नीतीश कुमार ने तय किया है’।


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo