नीतीश समर्थकों के प्रदर्शन

Categorized as समाचार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बाद पूरे प्रदेश में इसका विरोध हुआ। जनता दल यू के कार्यकर्ताओं और नीतीश कुमार समर्थकों ने कई जिलों में प्रदर्शन किया। उनके राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद सुबह से ही कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचने लगे। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं और बिहार की जनता ने उनको 2030 तक के लिए चुना है। इसलिए उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे।

सीएम आवास के बाहर जमा कार्यकर्ता इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जा रहे कई नेताओं की गाड़ियों को रोका और उन्हें लौटा दिया। भाजपा विधायक और राज्य सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता उस रास्ते से गुजर रहे थे तो जदयू कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी भी रोक दी। जदयू के एमएलसी संजय गांधी और विधायक प्रेम मुखिया को भी कार्यकर्ताओं ने भगा दिया। सीएम मिलने पहुंचे मंत्री मदन सहनी को भी समय नहीं मिल पाया।

नीतीश के राज्यसभा जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जदयू ऑफिस में भी तोड़फोड़ की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के पार्टी ज्वाइन करने के मौके पर होने वाले भोज के बंदोबस्त को भी कार्यकर्ताओं ने तहस नहस कर दिया। इसके बाद पार्टी कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। पटना से बाहर मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले नालंदा के अलावा, बेगूसराय और कई अन्य जिलों में नीतीश के राज्यसभा जाने के विरोध में प्रदर्शन हुआ।

बाद में जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि वे उनकी भावनाओं को नीतीश कुमार से मिलकर बताएंगे। उनकी बातों से कार्यकर्ता सहमत नहीं हुए और दोबारा हंगामा करने लगे तो उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo