दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित करने में लगी है। पुराने केसेज में नए छापे मारे जा रहे हैं। नेताओं, उम्मीदवारों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री राज्य में डेरा डाल कर बैठे। अब उसी माइक्रो मैनेजमेंट के तहत एक और दांव चला गया है।

पश्चिम बंगाल के एक आर्थिक जानकार और एक वैज्ञानिक को नीति आय़ोग में लाया गया है। जाने माने आर्थिक जानकार अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे हैं और अभी पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक हैं। दूसरे चऱण के मतदान से ठीक पहले उनको नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर आई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

लाहिड़ी के अलावा वैज्ञानिक गोवर्धन दास को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। वे इस समय इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च यानी आईआईएसईआर, भोपाल के निदेशक हैं। दोनों की योग्यता का नियुक्ति के मेरिट पर सवाल उठाए बगैर यह तो कहा ही जा सकता है कि दोनों की नियुक्ति की टाइमिंग बहुत कमाल की है। भाजपा ऐसी चीजों से अच्छा राजनीतिक मैसेज बनवाती है।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo