राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों से मिलेंगे। गौरतलब है कि एक बड़ी परियोजना के तहत केंद्र सरकार निकोबार द्वीप को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कर रही है। कांग्रेस और दूसरी कई पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे जनजातीय समूहों और समुद्री पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचेगा।

सवाल है कि क्या सचमुच राहुल गांधी निकोबार परियोजना का विरोध करने के लिए जरूरी सामग्री जुटाने के मकसद से अंडमान और निकोबार की यात्रा पर गए हैं? ऐसा नहीं है। वे घूमने गए हैं। पश्चिम बंगाल में दो दिन की चुनावी सभा करने के बाद थक गए होंगे इसलिए आराम की जरुरत होगी। सोचें, कांग्रेस ने एक बार में बंगाल की 284 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। दो दशक से ज्यादा समय के बाद कांग्रेस पहली बार चुनाव लड़ रही है। पिछली बार खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस इस बार कुछ सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। लेकिन राहुल सिर्फ दो दिन चुनावी सभा के लिए गए। पहले चरण की 152 सीटों के लिए एक दिन और दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए एक दिन।

दूसरे चरण के लिए प्रचार बंद होने से पहले ही वे तीन दिन की अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर निकल जाएंगे। ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए तो उन्होंने पार्टी के दूसरे नेताओं को प्रचार में लगाया। कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं पर ही प्रचार का पूरा जिम्मा छोड़ दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा भी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने नहीं गई। सोचें, भाजपा का बंगाल में कोई आधार नहीं था। 2016 में उसके सिर्फ तीन विधायक थे तो उसने 2021 के चुनाव में उसे 77 सीट पर पहुंचा दिया। दूसरी ओर 2016 में कांग्रेस 44 सीट के साथ राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी थी और 2010 में शून्य सीट पर आ गई। उसका पुराना आधार प्रदेश में रहा है लेकिन वह चुनाव लड़ने से भागती रही।


Previous News Next News

More News

चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव: निर्वाचन आयोग

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को चार राज्यों में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन 28 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो रहा है। ये सीटें बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की हैं। स्नातक और…

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की, जिसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश में होने के आसार हैं जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 10 में से आठ सीटें बरकरार रख सकती है तथा समाजवादी पार्टी को एक सीट का फायदा…

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा की शीर्ष हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया और इस दौरान दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जबकि यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित…

मुंबई उच्च न्यायालय ने सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

September 22, 2026

मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ध्वनि और वायु प्रदूषण के बिना भी त्योहार मनाए जा सकते हैं। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने गणेशोत्सव के दौरान यह आदेश पारित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि धार्मिक जुलूसों…

जमुई मामले पर बदनामी झेल रहा बिहार, सम्राट चौधरी इस्तीफा दें: तेजस्वी यादव

September 22, 2026

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी…

logo