ओमान के साथ भारत ने किया व्यापार समझौता

Categorized as समाचार

मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग का समझौता हुआ। इस यात्रा के दौरान ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दूसरा सर्वोच्च सम्मान दिया। उन्हें सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है। इससे हले दोनों नेताओं ने दोपक्षीय बैठक की।

दोपक्षीय बैठक के बाद भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर दस्तखत हुए। भारत ने ओमान के साथ कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट यानी सीईपीए साइन किया है। समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाएं बढ़ेंगी साथ ही भारतीय सामान ओमान में लगभग ड्यूटी फ्री हो जाएंगे। इस समझौते से सेवाओं और पेशेवरों के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। दोनों देशों का व्यापार करीब 96 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

अमेरिकी टैरिफ और यूरोपीय यूनियन के कार्बन टैक्स के दबाव के बीच भारत अपने वैश्विक व्यापार के दायरे को बढ़ा रहा है। ओमान के साथ समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटोमोबाइल पार्ट्स जैसे सेक्टर को सीधा फायदा होगा। इस पर नवंबर 2023 में बातचीत शुरू हुई थी और प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा शुरू होने से पहले कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी।

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझौते से पहले कहा कि भारत और ओमान के बीच होने वाला व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के साझा भविष्य का खाका बताया। मस्कट में भारत-ओमान बिजनेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए 21वीं सदी में हमें नया भरोसा और नई ऊर्जा देगा। यह हमारे साझा भविष्य का खाका है। इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को नया आत्मविश्वास मिलेगा और हर क्षेत्र में नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे’।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo