बंगाल की योजना महात्मा गांधी के नाम पर होगी

Categorized as समाचार

कोलकाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा का नाम बदले जाने से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वे अपने राज्य की रोजगार योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखेंगी। ममता बनर्जी ने गुरुवार को ऐलान किया कि बंगाल की रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ 2024 में शुरू की गई थी। इसका मकसद ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को आजीविका देना है। अब इसका नाम ‘महात्मा गांधी कर्मश्री’ योजना हो सकता है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को बिजनेस और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कहा कि यह कदम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में लिया गया है।

असल में केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी बिल कर दिया है, जिसे गुरुवार को लोकसभा से पास कराया गया। कांग्रेस और तृणमूल सहित सभी विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। इसे लेकर ममता ने कहा कि केंद्र का यह फैसला बेहद शर्मनाक है।

अपने राज्य की योजना को लेकर उन्होंने कहा, ‘योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखने का मकसद उनके योगदान को सम्मान देना है और साथ ही यह संदेश देना है कि बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार गंभीर है’। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘केंद्र मनरेगा के तहत फंड रोक रहा है। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में काम के दिनों की संख्या बढ़ाकर एक सौ करने का है’। ममता ने कहा कि केंद्र फंड रोक देगा तब भी राज्य सरकार अपने फंड से इस योजना को जारी रखेगी।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo