स्टालिन को सहयोगियों से मदद नहीं

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में एमके स्टालिन और उनकी पार्टी डीएमके सबसे ज्यादा भरोसे में है। पार्टी जीत के प्रति आश्वस्त है। लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि को यह अंदाजा है कि इस बार पहले जितनी सीटें नहीं आ रही हैं। पिछली बार डीएमके ने 133 सीट अकेले जीती थी। उसने 234 के सदन में अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था। सहयोगी पार्टियों को 42 सीटें मिली थीं। लेकिन स्टालिन ने उनको सरकार में शामिल नहीं किया था। इस बार चुनाव के पहले से कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों ने साझा सरकार बनाने का दबाव बनाया था।

इस बार एमके स्टालिन की पार्टी पहले से कम सीट लड़ रही है क्योंकि उनको कांग्रेस को तीन अतिरिक्त सीट देनी पड़ी और प्रेमलता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके को भी 11 सीटें देकर गठबंधन में एडजस्ट करना पड़ा। इस बार डीएमके 159 सीटों पर लड़ रही है। माना जा रहा है कि इस बार उसके लिए अकेले बहुमत हासिल करना यानी 118 सीट जीतना मुश्किल लग रहा है। इसका कारण यह है कि पांच साल की एंटी इन्कम्बैंसी का असर है तो साथ ही फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी वोट काट रही है। इसके साथ ही एक बड़ा कारण यह है कि कांग्रेस सहित दूसरी सहयोगी पार्टियों से डीएमके को मदद नहीं मिल रही है। सहयोगी पार्टियों ने चुनाव से पहले गठबंधन में खींचतान का मैसेज बनवाया और चुनाव प्रचार में सब अपने अपने क्षेत्र में बिजी रहे। वे डीएमके के वोट में कुछ भी जोड़ नहीं रहे हैं। इसका नुकसान डीएमके को होगा लेकिन ज्यादा नुकसान सहयोगी पार्टियों को होगा। उनको भी इस बार पहले से कम सीटें मिलने का अनुमान है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo