दिल्ली में चारों तरफ धुआं ही धुआं

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई के आंकड़ों में थोड़ा सुधार बताया गया लेकिन लगभग पूरे दिन दिल्ली में धुंध छाई रही। चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखता रहा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक्यूआई दिल्ली में तीन सौ के करीब रही और एनसीआर के दूसरे शहरों में भी तीन से साढ़े तीन सौ के बीच एक्यूआई दर्ज की गई। लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली में कोहरा भी बढ़ गया है और यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण गुरुवार को बड़ा हादसा भी हुआ।

गुरुवार से तेज सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं फिर भी प्रदूषण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी और  दिल्ली की प्रदूषण नियंत्रण समिति सहिति अलग अलग एजेंसियों की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई ‘बेहद खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्जी की गई है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और दिल्ली के हालात को देखते हुए लागू किए गए सख्त उपायों के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण के हालात नहीं सुधार रहे हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को कहा, “मैं सुबह से निरीक्षण कर रहा हूं। मैं सुबह पहले गुरुग्राम की सीमा पर गया था और मैं वहां की सीमा से निरीक्षण करता आ रहा हूं। इसमें बदलाव तो आया है’। उन्होंने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश और हरियाणा का धन्यवाद करना चाहता हूं कि वहां राज्य अपने स्तर पर ही चेकपोस्ट लगाकर उन गाड़ियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं… दिल्ली में एक्यूआई को कम करने का हमारा प्रयास है और इसमें हम तभी सफल हो पाएंगे जब हम सभी मिलकर काम करेंगे’। उन्होंने तुरंत एक्यूआई को कम से कम सौ अंक नीचे लाने का लक्ष्य बताया।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo