चुनाव आयोग पर तृणमूल का आरोप

Categorized as समाचार

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘एक विशेष राजनीतिक दल को खुश करने’’ का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान आम लोगों और बूथ स्तर के अधिकारियों की मौतें हुई हैं।

पार्टी ने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया में 34 लोगों की मौत हो चुकी है और आयोग को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वरिष्ठ तृणमूल नेता अरूप बिस्वास, चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्थ भौमिक शनिवार को सीईओ कार्यालय पहुंचे और अपनी चिंताओं को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। राज्य के मंत्री बिस्वास ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जो काम आमतौर पर दो साल में होता है, उसे दो महीनों में कराया जा रहा है। आयोग पर एक राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने का आरोप लग रहा है। प्रत्येक बूथ पर 150–200 मतदाताओं के नाम जानबूझकर छोड़े जा रहे हैं। आयोग की वेबसाइट गलतियों से भरी है… ये चूक लोगों की जान ले रही हैं।’’

तृणमूल नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बीएलओ को एसआईआर के लिए उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया और उन पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बीएलओ बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के जोखिम में काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही सीईसी ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर एसआईआर रोकने की मांग कर चुकी हैं, इसे ‘‘अनियोजित और जबरन लागू’’ बताया था।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo