पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत

Categorized as समाचार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है और 89 घायल हुए हैं। ये आंकड़ा महज चार दिनों यानि 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच का बताया जा रहा है। 

यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। पझवोक अफगान न्यूज ने स्टीफन दुजारिक के हवाले से बताया कि पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, और ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशंस असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (यूएनएएमए) मारे गए लोगों का दस्तावेज बना रहा है।

दुजारिक ने कहा कि संघर्ष की वजह से बॉर्डर इलाकों में मदद पहुंचाने में मानवाधिकार एजेंसियों को दिक्कत आ रही है। इससे पाकिस्तान से भगाए गए अफगान रिफ्यूजियों की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। यूएन ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में अफगान रिफ्यूजियों की आमद में और इजाफा होगा।

डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई कई दिनों से जारी है। अफगान सेना ने पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद पाकिस्तानी मिलिट्री बेस पर जवाबी कार्रवाई की है।

अफगान डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया कि उसकी सेना ने 2,600 किमी लंबे पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के पास कई खास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें काबुल से जुड़े इलाके, खोस्त में अली-शेर जिला, जलालाबाद और कंधार शामिल हैं।

पाकिस्तान के 21-22 फरवरी को टेरर कैंप बताए गए ठिकानों पर हमले के बाद तनातनी बढ़ी, जिसके बाद डूरंड लाइन पर हमले और बढ़ गए हैं।

Also Read : ईरान में युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती हैं वैश्विक चुनौतियां: एन चंद्रशेखरन

अफगान अधिकारियों के मुताबिक, उनकी सेना ने कंधार प्रांत में, खासकर स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में कई पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा जमा लिया है।

स्पिन बोल्डक में तीन पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया, जिससे तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैनिक पकड़ा गया। इसके अलावा, अफगानिस्तान की टोलो न्यूज ने बताया कि अली-शेर जिले में दो पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया।

पिछले चार दिनों में, पाकिस्तानी और अफगान दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे की जगहों को बॉर्डर पार से निशाना बनाया है।

27 फरवरी को, अफगानिस्तान ने 21 फरवरी को नंगरहार और पक्तिका में इस्लामाबाद के एयरस्ट्राइक के जवाब में डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट और मिलिट्री सेंटर पर हमले किए।

अफगानिस्तान के हमलों के बाद, पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ शुरू किया। पाकिस्तान एयर फोर्स (पीएएएफ) ने काबुल, कंधार और पक्तिया में मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की।

हाल के महीनों में, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है; दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बॉर्डर पार से हमले करने और मिलिटेंट ग्रुप को पनाह देने का आरोप लगा रहे हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo