बमबारी के बीच ईरान में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3

Categorized as समाचार

अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है। इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान विभाग (यूएसजीएस) ने इसकी जानकारी दी है।

यूएसजीएस के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है, और भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।

फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

यह झटका ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के कारण तनाव चरम पर है। इन हमलों में ईरानी सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हवाई और मिसाइल हमले शामिल हैं, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में जवाबी कार्रवाई, हवाई यातायात में रुकावट और सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार भूकंप का मौजूदा सैन्य गतिविधियों से कोई सीधा संबंध नहीं माना जा रहा है।

Also Read : भाजपा की राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

गेराश ईरान के फार्स प्रांत का एक शहर है और दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र में आता है। ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय देशों में से एक है, क्योंकि यहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट बना हुआ है। यह 1,600 किमी लंबी पर्वत श्रृंखला ईरान, इराक और तुर्की तक फैली है और अरब प्लेट के उत्तर की ओर बढ़ने से बनी है। गेराश इसी बेल्ट का भाग है। इस लिहाज से क्षेत्र में 4 से 5 तीव्रता का भूकंप काफी गंभीर माना जा सकता है।

ईरान में 1990 का भूकंप विनाशकारी साबित हुआ था। 20-21 जून 1990 की दरमियानी रात ईरान के मंजिल और रुदबार में आए ‘रुदबार भूकंप’ ने भारी तबाही मचाई थी। यह इतिहास के उन शक्तिशाली भूकंप में से एक है, जिसने बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि की थी।

‘अरेबियन प्लेट’ और ‘यूरेशियन प्लेट्स’ के टकराने से देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और करीब पचास हजार लोगों की जान चली गई थी। जंजान और गिलान प्रातों में 20 हजार वर्ग मील का क्षेत्र पूरी तरह से बर्बाद था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo