ट्रंप ने जेलेंस्की को किनारे किया

Categorized as समाचार

वाशिंगटन, एपी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन–रूस युद्ध खत्म करने के लिए 28 सूत्री नई योजना पेश की है। उन्होने साफ कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पास लड़ाई को लंबे समय तक जारी रखने का विकल्प नहीं है। उन्हें इस योजना को स्वीकार करना ही होगा, जो रूस की ओर झुकी हुई दिखाई देती है।

ट्रंप पहले भी जेलेंस्की की सहमति के बिना युद्ध समाप्त करने की अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाते रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति उनकी सरकार की नई योजना पर अगले बृहस्पतिवार तक प्रतिक्रिया देंगे।

‘ओवल ऑफिस’ में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि हमारे पास शांति स्थापित करने का एक तरीका है। उन्हें इसे मंजूर करना होगा।’’

यूक्रेन सरकार को भ्रष्टाचार और युद्धक्षेत्र दोनों से चुनौतियों का सामना है। रूस लगातार यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना पर हमले कर रहा है, जिससे एक बार फिर यूक्रेनवासियों के लिए सर्दी का मौसम कठिन हो सकता है। जेलेंस्की ने भी कहा है कि ‘‘यूक्रेन शायद अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहा है।’’

ट्रंप द्वारा योजना सार्वजनिक किये जाने के बाद से जेलेंस्की और ट्रंप की बातचीत नहीं हुई है। हालांकि जेलेंस्की ने कहा है कि आने वाले दिनों में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति से बात होने की उम्मीद है। नई योजना में ट्रंप यूक्रेन पर दबाव डाल रहे हैं कि वह रूस को अपनी जमीन दे, अपनी सेना का आकार घटाए और यूरोप भरोसा दे कि यूक्रेन को कभी नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा।

जेलेंस्की ने शुक्रवार को अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘अब यूक्रेन एक बहुत कठिन दौर का सामना कर सकता है। उसे या तो गरिमा खोने का जोखिम उठाना होगा, या फिर एक महत्वपूर्ण साझेदार खोने का खतरा झेलना होगा।’’ ट्रंप की योजना के केंद्र में यूक्रेन से अपने पूर्वी डोनबास क्षेत्र के पूरे हिस्से को छोड़ने की मांग है, जबकि उसका बड़ा भाग अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo