ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ। इस बीच अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि ईरान अंधाधुंध हमले कर रहा है।

बहरहाल, चार दिन की जंग में ईरान में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। चार दिनों में इजराइल और अमेरिका ने 153 शहरों को निशाना बनाया और कुल 504 जगहों पर एक हजार से ज्यादा हमले हुए। इजराइल और अमेरिका के सटीक हमले से प्रभावित ईरान भी लगातार हमले कर रहा है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान मोबाइल लॉन्चर के जरिए अलग-अलग जगह से मिसाइलें लॉन्च कर पश्चिम एशिया  में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह इन खतरों को ढूंढकर बिना किसी हिचक के खत्म कर रही है। अमेरिकी सेना ईरान के मोबाइल लॉन्चर को खोज कर नष्ट कर रही है। इस बीच इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के उपनगरों में हवाई हमले किए हैं। इजराइली आर्मी रेडियो के अनुसार, इन हमलों का लक्ष्य हिजबुल्लाह के वे नेता थे जो उस इलाके में बैठक कर रहे थे। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ये हमले बिना किसी पूर्व चेतावनी के किए गए, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि हिजबुल्ला भी ईरान की ओर से लड़ाई में शामिल हो गया है।


Previous News Next News

More News

संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक

August 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने…

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

logo