विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए लामबंदी

Categorized as समाचार

पटना, भाषा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंत्रियों को विभाग बांटने के एक दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर राजग में सक्रिय लामबंदी शुरू हो गई है। राजग सूत्रों के अनुसार, गया टाउन से लगातार नौवीं बार चुने गए भाजपा विधायक प्रेम कुमार अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि वे पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

जद (यू) के झाझा से विधायक दामोदर रावत का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों ने कहा कि जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें सभी 243 नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और अध्यक्ष का चुनाव होगा।

विशेष सत्र की तारीख 25 नवंबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल बैठक में तय हो सकती है। राजग के दोनों प्रमुख दल—भाजपा और जद (यू)—अध्यक्ष पद पर नजर गड़ाए हुए हैं।

एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘अब सहयोगी दलों के बीच अध्यक्ष पद के लिए लामबंदी तेज है।’’ भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने कहा, ‘‘हमारे सबसे वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार सबसे आगे हैं।’’

प्रेम कुमार ने इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ को 26,423 वोटों से हराया। वे 2015 से 2017 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। जद (यू) सूत्रों के अनुसार, दामोदर रावत भी इस पद के लिए गंभीर दावेदार हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo