राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Categorized as समाचार

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। 

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम पर भरोसा जताया है। नेताम का वर्तमान कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है और पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। 54 वर्षीय फूलो देवी नेताम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की निवासी हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की सक्रिय नेता के रूप में जानी जाती हैं।

कांग्रेस ने उन्हें पहली बार वर्ष 2020 में राज्यसभा भेजा था। अपने कार्यकाल के दौरान नेताम ने कई महत्वपूर्ण संसदीय और संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं। पार्टी का मानना है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का फायदा आने वाले समय में भी मिलेगा।

Also Read : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

तेलंगाना से दूसरे उम्मीदवार वेम नरेंद्र रेड्डी हैं। वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी सलाहकार हैं। उनकी निकटता और राज्य में पार्टी की मजबूती को देखते हुए यह फैसला किया गया है। दोनों उम्मीदवार 16 मार्च को होने वाले चुनाव में तेलंगाना की दो सीटों के लिए लड़ेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इन दोनों को आसानी से जीत मिलेगी।

हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध को टिकट दिया गया है। वे दलित समुदाय से आते हैं और राज्य में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को चुना गया है। वे पार्टी के युवा चेहरों में से एक हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है। वे राज्य में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं और दक्षिण भारत में कांग्रेस की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

विधानसभा अधिकारियों के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo