राजद नेता पर हिंसा भड़काने का मुकदमा

Categorized as समाचार

पटना। वोटों की गिनती से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कई भड़काऊ बातें कही गई हैं। पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह ने धमकी दी है कि बिहार का नजारा नेपाल जैसा हो सकता है। उन्होंने कहा है, ‘इस बार का मतदान बदलाव के लिए हुआ है। 2025 में तेजस्वी की सरकार बनने वाली है। इस बार 2020 के जैसे चार चार घंटे मतगणना रुकवा दिया गया था, तो बिहार की सड़क पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा’। उनके इस बयान को लेकर उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

उन्होंने गुरुवार को धमकी देने के अंदाज में कहा, ‘अगर गड़बड़ हुई तो उम्मीदवार बाहर आएगा या अधिकारी बाहर आएगा। अधिकारी सचेत हो जाए, कहीं गड़बड़ी नहीं हो’। सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए इसे साजिश बताया। उन्होंने कहा, ’11 नवंबर कुछ वोटर्स लाइन में ही थे, तभी एक्जिट पोल आने शुरू हो गए। ऐसा लगता है कि सब मिल कर एनडीए को जिताने में लगे हैं। बिहार के लोग अचंभित है कि वोट गठबंधन को मिल रहा, फिर एक्जिट पोल में एनडीए की जीत कैसे’।

उनके इस बयान के बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक, विनय कुमार ने ‘भड़काऊ’ बयान देने पर सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद साइबर थाने में कार्यरत एएसआई खुशबू कुमार के बयान पर एफआईआर की गई है। सुनील सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाऱाओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo