हर कश्मीरी आतंकी नहीं है- उमर

Categorized as समाचार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों को शक की निगाह से देखने को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि हर कश्मीरी को आतंकी मानना ठीक नहीं है। उन्होंने लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और साथ ही इसमें पढ़े लिखे लोगों खास कर डॉक्टरों के शामिल होने को लेकर चिंता भी जताई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हर कश्मीरी को आतंकवादी या उनसे जुड़ा हुआ बताना गलत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है और कुछ चंद लोग ही अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकी हमले में शामिल डॉक्टरों को लेकर उमर ने कहा कि पढ़े लिखे लोगों का भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होना चौंकाने वाला है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बेकसूर लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि दिल्ली के लाल किले के सामने हुए आतंकी हमले में अब तक जितने लोग पकड़े गए हैं सभी जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और सब पढ़े लिखे लोग हैं। इससे एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का पता चलता है। बहरहाल, उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को मीडिया से कहा, ‘घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। बेगुनाह लोगों का कत्ल करने की इजाजत कोई मजहब नहीं देता है। कार्रवाई चल रही है और जांच होती रहेगी, लेकिन हमें ख्याल रखना होगा कि जम्मू कश्मीर का हर नागरिक आतंकवादी नहीं है और न ही वह आतंकियों के साथ है’।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘सिर्फ चंद लोग हैं, जिन्होंने यहां अमन और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम जम्मू कश्मीर के हर निवासी और हर कश्मीरी मुसलमान को एक ही विचारधारा से देखते हैं और सोचते हैं कि उनमें से हर एक आतंकवादी है, तो लोगों को सही रास्ते पर रखना मुश्किल हो जाता है’।

 


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo