8 से 12 नवंबर की तारीखें, 25 लोगों के नाम, जांच एजेंसियों को मिली आतंकी उमर और मुजम्मिल की ‘डायरी’

Categorized as समाचार

दिल्ली आतंकी हमले में शामिल डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी और डॉक्टर मुजम्मिल की ‘डायरी’ से अहम खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के हाथ लगी इस डायरी से कई सवालों के जवाब मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, उमर और मुजम्मिल की डायरी से पता चला है कि यह आतंकवादी एक बड़ी और सुनियोजित योजना के तहत काफी समय से हमले की साजिश रच रहे थे। दोनों की ये ‘डायरी’ मंगलवार और बुधवार को आतंकी उमर के कमरा नंबर-4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर-13 से बरामद की गईं, जहां पहले 360 किलोग्राम विस्फोटक मिला था। यह कमरा फरीदाबाद के धौज में अल फलाह विश्वविद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर है।

बरामद डायरियों में कोड वर्ड्स किया गया। इसमें विशेष तौर पर 8 से 12 नवंबर के बीच की तारीखों का जिक्र था, जो उस दौरान चल रही योजना का संकेत हैं। इन डायरी में लगभग 25 लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के हैं। ये सभी लोग अब जांच के दायरे में हैं।

Also Read : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने कुर्क की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की 61.20 करोड़ की संपत्ति

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 2021 में मुज्जमिल ने अपने तीन हैंडलर से उमर और उसके साथियों से मिलवाया था। इसके साथ ही, एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था। फिर एक टेलीग्राम आईडी दी गई। उमर और बाकी लोग टेलीग्राम आईडी से जुड़े। जानकारी सामने आई है कि वसीम नाम के शख्स इसे ऑपरेट कर रहा था। उमर ने तीन से तीन महीने पहले एक सिग्नल ऐप पर ग्रुप बनाया था, जिसमें दो से चार लोग ही शामिल थे।

एक और नया खुलासा यह हुआ है कि संदिग्ध आतंकी आई-20 कार और ईको स्पोर्ट्स के बाद ये जानकारी मिली कि ऐसे ही दो और पुरानी गाड़ी तैयार करने का प्लान कर रहे थे, जिसमें विस्फोटक रखकर और बड़ा टारगेट कर सकें।

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने 10 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड कर लगभग 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया था। इसके साथ ही, 7 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo