दिल्ली में विस्फोट की जांच एनआईए ने शुरू की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए को सौंप दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए को इस मामले की जांच जल्दी पूरी करने और रिपोर्ट देने को कहा है। इस बीच विस्फोट के दूसरे दिन मंगलवार को गृह मंत्रालय में कई अहम बैठकें हुईं, जिसमें विस्फोट और उसके बाद के घटनाक्रम की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के पास सोमवार शाम 6.52 बजे एक बड़ा विस्फोट हुआ था। इसमें नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

विस्फोट में मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं। मंगलवार की देर शाम तक बताया गया कि दो शवों की पहचान हो पाई है और बाकी की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी। इस बीच खबर है कि मंगलवार शाम तक विस्फोट वाली जगह से फोरेंसिक टीम ने 40 से ज्यादा सबूत जुटाए हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में दावा किया गया है कि धमाके से पहले तीन घंटे तक कार में सवार डॉ. मोहम्मद उमर नबी मेट्रो की पार्किंग में बैठा रहा था। पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरा से इसका खुलासा हुआ है।

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विस्फोट ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। विस्फोट में जो लोग पूरी तरह से दिव्यांग हुए हैं, उन्हें पांच लाख की मदद मिलेगी। गंभीर घायलों को दो लाख दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।

बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आई20 कार में बैठे व्यक्ति का नाम डॉ. मोहम्मद उमर नबी है। वह पुलवामा का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि उसने विस्फोट में खुद को उड़ा लिया। उसके DNA टेस्ट के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसके माता, पिता और दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। पुलवामा से ही उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद को भी हिरासत में लिया गया। इधर हरियाणा के फरीदाबाद से एक महिला डॉ. शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी हुई है। शाहीन भारत में जैश ए मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात उल मोमीनात’ की हेड थी। पाकिस्तान में आतंकी अजहर मसूद की बहन सादिया इसी की प्रमुख है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo