एक्जिट पोल में फिर से नीतीश सरकार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद मंगलवार की शाम को एक्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए। लगभग सभी एक्जिट पोल में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। डेढ़ दर्जन यानी 18 एक्जिट पोल अनुमान में एक को छोड़ कर 17 एजेंसियों ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। इन तमाम एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है।

दूसरी ओर पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक महागठबंधन 83 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि अन्य के खाते में पांच सीटें जा सकती हैं। पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कुछ खास करती नजर नहीं आ रही है। एक्जिट पोल अनुमानों में जन सुराज पार्टी को तीन से पांच सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को आठ सीटें मिली थीं। एक्जिट पोल अनुमानों में एनडीए को सबसे कम 130 और सबसे ज्यादा 209 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरण में मतदान हुआ। पहले चरण में छह नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर 65 फीसदी वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.5 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। मतदान के बाद सभी पार्टियों ने जीत के दावे किए हैं।

अगर सर्वे करने वाली एजेंसियों की बात करें तो मैटराइज और आईएएनएस ने एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का दावा किया है। इसके मुताबिक महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती है। चाणक्य के एक्जिट पोल में एनडीए को 130 से 138 सीटें दी गई हैं। महागठबंधन को एक सौ से 108 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। अन्य को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। पीपुल पल्स के एक्जिट पोल में एनडीए 133 से 159 सीटें मिलती दिख रही हैं। महागठबंधन 75 से 101 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

इन एजेंसियों से अलग हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ ने रिपोर्टर्स पोल किया है, जिसमें एऩडीए 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, महागठबंधन को 73 से 91 और अन्य को पांच से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। इस पोल के मुताबिक, भाजपा को 72 से 82 सीटें और जनता दल यू को 59 से 68 सीटें मिल सकती है। महागठबंधन में राजद को 51 से 63, कांग्रेस को 12 से 15 और सीपीआई एमएल छह से नौ सीटें मिल सकती हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo