सात राज्यों के उपचुनावों में हुआ मतदान

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। जिन सीटों पर वोटिंग हुई उनमें जम्मू कश्मीर की बडगाम और नागरोटा सीट शामिल है। इसके अलावा  राजस्थान की अंता, झारखंड की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटसिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा सीट शामिल है।

जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हुआ है। उमर अब्दुल्ला दो सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल सीट को अपने पास रखा और बडगाम सीट छोड़ दी थी। दूसरी नागरोटा सीट भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद 31 अक्टूबर, 2024 को खाली हो गई थी। बडगाम में 50 फीसदी तो नागरोटा में 74 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर विधायक के अयोग्य होने की वजह से उपचुनाव हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार वहां 80.1 फीसदी मतदान हुआ।

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव में 60.95 फीसदी मतदान हुआ। यह सीट आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। झारखंड की घाटशिला सीट 73.88 फीसदी वोटिंग हुई। यह सीट विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई है। तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर 47.16 फीसदी वोटिंग हुई। इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ है। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर 75.37 फीसदी वोटिंग हुई। यह सीट विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई है। मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट पर 75.92 फीसदी वोटिंग हुई। 21 जुलाई को एमएनएफ विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद खाली हो गई थी।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo