बिहार में रिकॉर्ड मतदान

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। आजादी के बाद पहली बार बिहार में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में 65 फीसदी वोट पड़े थे और वह भी एक रिकॉर्ड था और पांच दिन बाद दूसरे चरण में वह रिकॉर्ड टूट गया। दूसरे चऱण में 68 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। यह आरंभिक आंकड़ा है। इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। इस तरह पूरे चुनाव में भी मतदान का आंकड़ा 67 फीसदी से करीब रहेगा।

मंगलवार के दूसरे चरण के मतदान में मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 77.75 फीसदी मतदान हुआ, जबकि नवादा में सबसे कम 57.76 फीसदी वोट डाले गए। मतदान खत्म होने के बाद बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुजियाल ने बताया कि ‘दूसरे और आखिरी फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.79 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं दोनों चरण मिलाकर कुल 66.90 फीसदी मतदान हुआ है’।

पिछले चुनाव में यानी 2020 में कुल 57 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस लिहाज से इस बार 10 फीसदी से ज्यादा वोटिंग बढ़ी है। माना जा रहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की वजह से बड़ी संख्या में नाम हटे हैं, जिसका असर मतदान प्रतिशत पर दिखाई देता है। मतदान के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, ‘लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है। मेरा मन गदगद है’। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दूसरे चऱण में 80 सीटें जीतने का दावा किया।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo