दिल्ली धमाका: आज भी बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन

Categorized as समाचार

दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अलर्ट पर है। 

इस क्रम में डीएमआरसी ने बताया कि बुधवार को भी लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, जबकि अन्य मेट्रो स्टेशन पहले की तरह सुचारू रहेंगे। डीएमआरसी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार में धमाका हुआ था। घटना के बाद पुलिस के निर्देश पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही वॉयलेट लाइन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच भी कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, कार में धमाका इतना जबरदस्त था कि मेट्रो के एंट्री गेट के शीशे भी टूट गए थे। इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी।

Also Read : बिल्कुल ठीक हैं धर्मेंद्र, निधन की खबरों को ईशा देओल ने बताया अफवाह

सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है। किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली और नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे। इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है।

lPic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo