यूपी एटीएस ने कई गिरफ्तारी की

Categorized as समाचार

लखनऊ। दिल्ली में लाल किले के पास बड़े विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस ने कई जगह छापेमारी की और कई लोगों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने डॉक्टर शाहीन शाहिद के भाई डॉक्टर परवेज को हिरासत में लिया है। शाहीन को फरीदाबाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। वह डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शकील की कार से एके 47 राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे।

बहरहाल, एटीएस की टीम के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस मंगलवार दोपहर डॉक्टर शाहीन शाहिद के घर पहुंची थी। उसका घर लखनऊ में लालबाग इलाके के खंदारी बाजार में है। यहां शाहीन के पिता सईद अंसारी मौजूद थे। टीम ने पूरे घर की तलाशी ली। आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। दोनों टीमों के सहयोग में लखनऊ पुलिस भी लगी रही। इसके पहले पुलिस टीम ने मड़ियांव थाना क्षेत्र में शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर को तीन घंटे तक खंगाला।

डॉक्टर परवेज लखनऊ की इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया था। उनकी क्लिनिक सहारनपुर में देहरादून चौक पर भी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को परवेज के घर से अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, कार और बाइक मिली। उनकी जांच की जा रही है। कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा है। कार सहारनपुर से खरीदी थी। पूछताछ के बाद परवेज को हिरासत में लिया गया।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo