बिहार चुनाव: दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से अधिक मतदान

Categorized as समाचार

बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। इसे लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक किशनगंज में 76.26 फीसदी वोट पड़े हैं।  

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक पश्चिमी चंपारण में 69.02 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 69.31, शिवहर में 67.31 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 65.29 प्रतिशत, मधुबनी में 61.79 प्रतिशत, सुपौल में 70.69 प्रतिशत, अररिया में 67.79 प्रतिशत, किशनगंज में 76.26 प्रतिशत, पूर्णिया में 73.79 प्रतिशत, कटिहार में 75.23 प्रतिशत और भागलपुर में 66.03 फीसदी वोट डाले गए हैं।

इसके अलावा बांका में 68.91 फीसदी, कैमूर में 67.22 फीसदी, रोहतास में 60.69 फीसदी, अरवल में 63.06 फीसदी, जहानाबाद में 64.36 फीसदी, औरंगाबाद में 64.48 फीसदी, गया में 67.50 फीसदी, नवादा में 57.11 फीसदी और जमुई में 67.81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

Also Read : इस्लामाबाद में सुसाइड ब्लास्ट: 12 की मौत

दूसरे चरण में 122 सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने ईवीएम में 1302 उम्मीदवारों की किस्मत कैद कर दी। वोटिंग शुरू होने के पहले से ही कई पोलिंग बूथ पर मतदाता पहुंच गए थे। कई केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। इस चरण में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पोलिंग बूथों पर मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हरेक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं।

दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान हुआ था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo