इस्लामाबाद में सुसाइड ब्लास्ट: 12 की मौत

Categorized as समाचार

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद कोर्ट परिसर के बाहर हुए धमाके को आत्मघाती हमला बताया है। हमले में 12 लोग मारे गए जबकि 27 घायल हो गए हैं। देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे ‘वेक-अप कॉल’ बताते हुए काबुल को निशाने पर लिया।

इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय इमारत के बाहर हुए आत्मघाती हमले में करीब बारह लोग मारे गए और 27 लोग घायल हुए हैं।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कोर्ट के बाहर मीडिया को बताया कि दोपहर 12:39 बजे एक “सुसाइड ब्लास्ट” हुआ था। उन्होंने बताया कि इसमें 12 लोग मारे गए और लगभग 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस बारे में हॉस्पिटल से बात कर रहे हैं।

इनसे पहले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी दोनों ने इस घटना को ‘सुसाइड ब्लास्ट’ बताया था।

Also Read : निठारी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

एक्स पोस्ट में, राष्ट्रपति जरदारी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी।

वहीं, रक्षा मंत्री आसिफ ने भी इस घटना को “वेक-अप कॉल” कहा। उन्होंने कहा हम युद्ध की स्थिति में हैं। जो कोई भी यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना यह युद्ध अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में लड़ रही है उन्हें बताना चाहूंगा कि आज इस्लामाबाद जिला अदालतों में हुआ यह आत्मघाती हमला एक वेक-अप कॉल है।

उन्होंने आगे कहा इस माहौल में, काबुल के शासकों के साथ सफल बातचीत की ज्यादा उम्मीद रखना बेकार होगा।

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लानजर ने भी इस्लामाबाद में हुई इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। वे इंसानियत के दुश्मन हैं उन्होंने आगे कहा कि सिंध पुलिस को अगले आदेश तक हाई अलर्ट पर रखा गया है।

डॉन मीडिया आउटलेट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन सेवा, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीमों ने इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच में जुटी हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo