दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर जांच एजेंसियों की नजर

Categorized as समाचार

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुए कार धमाके की जांच तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसियां सोशल मीडिया और मोबाइल कम्युनिकेशन पर कड़ी नजर रख रही हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन के डंप डेटा पर फोकस कर रही हैं और कई इलाकों से यह डेटा लिया जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार, लालकिले के आसपास ऑपरेट हो रहे सभी मोबाइल फोनों का डंप डेटा लिया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ी से जुड़े संभावित फोन नंबरों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, धमाके वाली गाड़ी में सवार लोग या इससे जुड़े व्यक्तियों ने आपस में बातचीत की होगी, इसलिए पार्किंग फोन डेटा को अहम सबूत माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद क्षेत्र में भी डंप डेटा के जरिए कम्युनिकेशन पैटर्न के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि कितने लोग आपस में संपर्क में थे। सूत्र बताते हैं कि डंप डेटा से उन फोन नंबरों का सुराग मिल सकता है जो धमाके से सीधे जुड़े हों।

Also Read : बिहार चुनाव: मतदाताओं में उत्साह, 11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान, किशनगंज सबसे आगे

वहीं, दिल्ली के कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें घटना के समय मौजूद सब इंस्पेक्टर के बयान को आधार बनाया गया है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एफआईआर लालकिले पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर (एसआई) विनोद नयन के बयान पर दर्ज की गई। एसआई विनोद नयन ने अपने बयान में बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होने के समय वह पुलिस चौकी में मौजूद थे। बाहर आकर देखा तो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगी हुई थी।

एसआई विनोद नयन ने आगे बताया कि उन्होंने धमाके के बाद तुरंत सीनियर अधिकारियों और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके साथ ही, अपने स्टाफ के साथ घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी हरियाणा में रजिस्टर्ड हुंडई आई20 कार में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo