बिहार चुनाव: मतदाताओं में उत्साह, 11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान, किशनगंज सबसे आगे

Categorized as समाचार

बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस बीच, पूर्वाह्न 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान किया गया है।

पहले चार घंटे में सबसे अधिक किशनगंज में 34.74 फीसदी जबकि मधुबनी में 28.66 प्रतिशत वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक पश्चिमी चंपारण में 32.39 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 31.16, शिवहर में 31.58 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 29.81, मधुबनी में 28.66, सुपौल में 31.69 , अररिया में 31.88 प्रतिशत, किशनगंज में 34.74 प्रतिशत, पूर्णिया में 32.94 प्रतिशत, कटिहार में 30.83 और भागलपुर में 29.08 फीसदी वोट डाले गए हैं। 

इसके अलावा बांका में 32.91 फीसदी, कैमूर में 31.98 प्रतिशत, रोहतास में 29.80, अरवल में 31.07, जहानाबाद में 30.36, औरंगाबाद में 32.88, गया में 34.07, नवादा में 29.02 और जमुई में 33.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ‎दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। 

पहले चरण के मतदान में 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। 

Also Read : दिल्ली विस्फोटः रक्षा मंत्री ने कहा दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

‎चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ‎मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर के मतदाता पहुंच गये है। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। ‎मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं।  

बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ‎इस चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद और जमुई जिलों में मतदान का कार्य चल रहा है। 

पहले चरण के मतदान में कई पार्टियों के अध्यक्षों के भी भविष्य तय होंगे। ‎एनडीए की बात करें तो इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15 , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नबम्बर को मतदान सम्पन्न हो चुका है। ‎

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo