सीजेपी का हैदराबाद में प्रदर्शन

Categorized as समाचार

हैदराबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में रविवार को हैदराबाद में प्रदर्शन हुआ। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) और अन्य संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए धरना चौक पर प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने ‘‘हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवाल रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य राजनीतिक सत्ता हासिल करना या किसी दल को चुनौती देना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना और नागरिक अधिकारों की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आंदोलन किसी पद या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश की व्यवस्था में मौजूद खामियों को सुधारने के लिए है, खासकर उन समस्याओं के खिलाफ जो युवाओं को प्रभावित कर रही हैं।’’वांगचुक ने सरकार से परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में हुई चूकों की जिम्मेदारी लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे लोकतंत्र की जरूरत है जहां नागरिक भय और नफरत से मुक्त होकर अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

उन्होंने कहा कि आंदोलन केवल नीट या परीक्षा संबंधी विवादों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की व्यापक मांग का हिस्सा है। हालांकि, फिलहाल छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दे इसकी प्राथमिक चिंता हैं। वांगचुक ने कहा कि हाल के वर्षों में प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द होने और मूल्यांकन संबंधी विवादों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगे विस्तृत कार्यक्रम और रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo