रूबियो ने टैंकरों पर हमले को जायज ठहराया!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी के पास तीन तेल टैंकरों पर हुए हमले और उनमें तीन भारतीयों के मारे जाने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की। खबर आई कि जयशंकर ने अमेरिका नौसेना के हमले में मारे गए भारतीयों का मुद्दा उठाया और भारत की ओर से आपत्ति जताई। अमेरिकी राजनयिक को बुला कर विदेश मंत्रालय ने भी आपत्ति जताई है। लेकिन अब खबर आ रही है कि रूबियो ने टैंकरों पर हमले को जायज ठहराया है।

बताया जा रहा है कि रूबियो ने कहा कि इस रास्ते से गुजरने वाले सभी कारोबारी जहाज अमेरिकी सेना के निर्देशों का तुरंत पालन करें, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने या ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सवाल है कि जब अमेरिका अपनी कार्रवाई को जायज ठहरा रहा है तो भारत के आपत्ति दर्ज कराने का क्या मतलब है? गौरतलब है कि आठ से 11 जून के बीच अमेरिकी नौसेना ने तीन टैंकरों पर हमला किया। इसमें 10 जून के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo